क्राईम

Crime: असामाजिक तत्वों का उत्पात, दुर्गा विसर्जन में पुलिसवालों पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत, कई घायल

मुंगेर। (Crime) बिहार में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुयी फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।

(Crime) जिला पदाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार की रात मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस और भीड़ पर हुयी फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गये।

 (Crime) उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों की ओर से पथराव भी किया गया। इस पथराव में 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

Janjgir-Champa: रावण का हुआ दहन, Covid-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ आयोजन,पढ़िए

घायल मुंगेर के सदर बाजार में भर्ती

घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंगेर शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंगेर मुख्यालय में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने आज सुबह फ्लैग मार्च किया।

CM भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर जताया शोक

पुलिस ने अफवाहों से दूर रहने का किया अनुरोध

असामाजिक तत्व की ओर से पुलिस पर मारपीट का झूठा आरोप लगाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है। असामाजिक तत्वों के पास से तीन हथियार, गोलियां और खोखा वरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button