छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा चांपा ने महतारी हुंकार रैली में लिया भाग


भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश आवाहन पर गंगाजल की कसम खा कर शराबबंदी करने वाली सरकार, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार,रेडी टू ईट के माध्यम से महिलाओं का रोजगार छीनना,योजनाओं से वंचित महिलाओं को वंचित रखना और ऐसी फर्जी लबरी सरकार के विरोध में बिलासपुर शहर में महतारियों की आवाज बनकर भाजपा महिला मोर्चा चांपा के द्वारा महतारी हुंकार रैली में भाग लिया गया,

महिला मोर्चा अध्यक्ष जया मोंटू गोपाल ने बताया के इस रैली के माध्यम से झूठी फर्जी सरकार के विरोध में चांपा मंडल के सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और महिलाओं ने स्वयं आगे बढ़कर इस कार्यक्रम में सक्रियता निभाई,

बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की इस सरकार के दो इंजन एक सोनिया इंजन और दूसरी सौम्या इंजन जो की राज्य की उन्नति ना कर इस राज्य को लूटने खसोटने में लगी हुई है और ऐसी सरकार को हटाने के लिए महतारी हुंकार रैली की गई, क्योंकि महिला जिस प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है वैसे ही इस राज्य की संपदा और उन्नति के लिए भी महिलाओं का कर्तव्य होना चाहिए। जिस हेतु भाजपा महिला मोर्चा के कंधों पर महतारी हुंकार रैली को पूर्ण किया गया,

महिला मोर्चा अध्यक्ष जया मोंटू गोपाल ने बताया की भविष्य में अगर महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार को नहीं रोका गया तो पुनः महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में उतरेगी और आज जिस प्रकार से मंडल चांपा की महिलाओं ने अपनी सहभागिता और सहयोग दिया उससे ये तय है की अब महिलाएं चुप नही बैठेगी और सरकार के विरोध में आंदोलन करने से नही हिचकेगी,महिला मोर्चा जया मोंटू गोपाल के नेतृत्व में चांपा की महिलाओं ने महतारी हुंकार रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसके लिए अध्यक्ष जया गोपाल ने आभार भी जताया और भविष्य में उनकी समस्याओं के लिए महिला मोर्चा सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहेगी

Related Articles

Back to top button