
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदा बाजार के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि आज हमारा 6 विधानसभा का दौरा है। पहले 4 विधानसभा का दौरा कर रहे थे अब 6 का है..
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है , डिमांड बढ़ रही है। तो विधानसभा क्षेत्र भी बढ़ा रहे हैं। कल देर शाम बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर हुए हमले को लेकर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल पर कोई हमला नहीं कर सकता। उन पर कौन हमला करवा सकता है जिसे खुद नरेंद्र मोदी डरते हैं। बृजमोहन अग्रवाल के डर से टेबल के नीचे छुप जाते हैं। सेठ जी पिछड़ चुनाव में पिछड़ रहे हैं।
अमित शाह के ओपी चौधरी और विष्णुदेव साय को बड़ा आदमी बनाऊंगा वाले बयान पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि उनको दिलाने की क्या जरूरत है। उनको वैसे भी दिल्ली में बड़ा पद दिलवा सकते हैं। वैसे भी खरसिया के लोग नकार दिए हैं। रायगढ़ के लोग भी नकार देंगे। वो प्रिय अमन सिंह के। अमन सिंह अडानी के खासम खास है। अडानी के बात को ना तो नंबर वन टाल सकते हैं ना नंबर 2 , इसलिए उसे पर जोर लगा रहे हैं, ताकि यह लोग आए तो वह अपने मित्र हैं उसका लाभ ले कर पाए। इस क्रोनोलॉजी को समझे आप।