देश - विदेश

Covid-19: देश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में 2.50 लाख से अधिक केस, 614 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली। लगातार पांच दिनों तक तीन लाख से अधिक रहने के बाद कोविड-19 संक्रमण में एक दिन में 2,55,874 की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे भारत में कुल मामलों की संख्या 3,97,99,202 हो गई। 614 संक्रमितों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 4,90,462 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले घटकर 22,36,842 हो गए हैं और इसमें कुल संक्रमण का 5.62 प्रतिशत शामिल है।  24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 12,493 मामलों की कमी दर्ज की गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 15.52 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 17.17 प्रतिशत दर्ज की गई।

बीमारी से ठीक वालों की संख्या बढ़कर 3,70,71,898 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button