चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी, अलग-अलग दलों को बढ़त

दिल्ली। चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। शुरुआत में बैलट पेपर की गिनती हुई, जिसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती जारी है।

सुबह 10 बजे तक के रुझानों के अनुसार गुजरात की कड़ी और विसावदर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बढ़त बना ली है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इन सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था।

राज्यवार स्थिति

इन उपचुनावों के नतीजे विभिन्न दलों के लिए 2025 के शेष राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

Exit mobile version