Corona: भारत में कोरोना ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में इतने संक्रमित मरीज आए सामने, पढ़िए स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट

नई दिल्ली। (Corona) देश में कोरोना की स्थिति दिनोंदिन खराब होते जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के सर्वाधिक 77 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं।
राहत की बात यह है कि 60 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
(Corona)केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 77,266 नये मामलों मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 33,87,501 हो गया। इस दौरान 60,177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 25,83,948 हो गई है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नए मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 16,032 बढ़कर 7,42,023 हो गए हैं।
देश के केवल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है।
इस अवधि में 1,057 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 61,529 हो गई। देश में सक्रिय मामले 21.90 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.28 प्रतिशत है। जबकि मृतकों की दर 1.82 प्रतिशत है।
Severe rain: बारिश से बेहाल राज्य, कही गिरा मकान, तो कही पुल के ऊपर से बह रहा पानी, देखिए वीडियो
(Corona)कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 5,366 बढ़कर 1,78,561 हो गयी तथा 355 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 23,444 हो गया। इस दौरान 9,136 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,31,563 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 2001 बढ़ने से सक्रिय मामले 94,209 हो गए। राज्य में अब तक 3,633 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 2,95,248 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1,379 की वृद्धि हुई है और यहां अब 85,006 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,232 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,19,554 लोग स्वस्थ हुए हैं।