सरगुजा-अंबिकापुर
Protest: नहीं दिखा भारत बंद का असर, यहां खुली रही दुकानें, मगर कांग्रेस ने कही ये बात

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। (Protest) जिले में भारत बंद का असर खासा देखने को नही मिला। जहां भारत मे कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। तो वही आज भारत बंद का आवाह्न किसानों द्वारा किया गया था।
(Protest) लेकिन अंबिकापुर शहर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के आह्वान पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन जताया गया। वही एक ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर के दुकानों को बंद भी करवाते नजर आए।
(Protest) इसी सवाल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि कुछ लोगो को पता नही था। उन्ही दुकानों को बंद करवाया जा रहा था। जिस तरह से प्रदेश सरकार यहाँ के किसानों के साथ खड़ी है..उसी तरह भारत के सभी किसानों के साथ खड़े रहेंगे।