
दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। दो लाख के इनामी नक्सली हरीश पद्दम ने आत्मसमर्पण किया है। 3 अप्रैल 2021 को टेकलगुड़म में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल था। जिसमें 22 जवान शहीद हुए थे। इसके साथ ही सुकमा, बीजापुर ओर तेलेंगाना में विभन्न बड़ी नक्सल घटनाओं व बीजीएल / बम हमले की घटना में भी शामिल रह चुका है। वर्ष 2019 में कोरसागुड़ा आरपीसी द्वारा बाल संघम सदस्य के रूप में lसंगठन में भर्ती किया गया।
अगस्त 2021 तक बटालियन नम्बर 1 में पीएलजीए सदस्य के रूप में , जनवरी 2022 में कंपनी नम्बर 02 के कमाण्डर द्वारा प्लाटून नम्बर 3 में सदस्य के रूप में पदोन्नत कर प्लाटून नम्बर 3 का गार्ड इंचार्ज एवं डॉक्टर टीम सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000 रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।।