राजनीति

Congress ने कहा- मतदाताओं का और कार्यकर्ताओं का विश्वास भाजपा नेताओं ने खोया

रायपुर। (Congress) प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा था कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा को हरा दिया।

(Congress) भाजपा कार्यकर्ताओं का ही इतना बड़ा अपमान करने के बाद अब भाजपा नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाग्य तय करने की बात सिर्फ स्वार्थ वश की जा रही है। दरअसल भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता अपने कार्यों से मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास खो बैठे है।

(Congress) मात्र कार्यकर्ताओं का विश्वास वापस पाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह की कलाबाजियों से भरी बयानबाजी की जा रही है। हकीकत तो यह है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 56 लाख से अधिक कार्यकर्ता थे लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को 41 लाख वोट मुश्किल से मिल पाए। भाजपा कार्यकर्ताओं की और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की भाजपा के प्रति क्या सोच है ये अब स्पष्ट हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भाजपा को 15 सीटों तक लाने के लिये जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी और उनके सहयोगियों के बलबूते पर भाजपा की जो दुर्दशा हो रही है, वह किसी से छिपी नहीं है। इसीलिये भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश को छत्तीसगढ़ आकर रमन सिंह जी जैसे भाजपा नेताओं के मद्देनजर ही जो निर्देश देने पड़े, इस संदेश को भी छत्तीसगढ़ के लोग समझ रहे है।

Related Articles

Back to top button