छत्तीसगढ़जिले

ब्रेन हेमरेज होने के बाद भी दीपक ने निभाई जिम्मेदारी, व्हील चेयर के सहारे पहुंचकर किया वोट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटा के मतदान केंद्र के दीपक गुप्ता ने ब्रेन हेमरेज होने के बाद भी मतदान किया। दीपक गुप्ता व्हील चेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है। विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।

Related Articles

Back to top button