महादेव एप मामले में आरक्षक अर्जुन यादव बर्खास्त, चल रही थी विभागीय जांच

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्‍ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है। जो कि कई दिनों से संस्पेंड चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरक्षक कई दिनों से गायब है। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में संलिप्‍त पाए जाने के बाद दुर्ग में पदस्थ भीम सिंह यादव को पहले ही सस्पेंड कर दिया है। ईडी के द्वारा महादेव सट्टा ऐप मामले मे भीम सिंह और उसके साथी ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्‍पा को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ज्वाइनिंग के साथ ही एक्शन में आ गए हैं। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, जिसके आधार पर 27 फरवरी 2023 को दुर्ग आरआई की तरफ से आरोप पत्र जारी किया गया था। अर्जुन सिंह यादव महादेव एप घोटाले का भी आरोपी है। उसका एक भाई भीम यादव भी महादेव एप मामले में जेल में बंद हैं। वहीं एक भाई सहदेव यादव भी फरार बताया जाता है।

Exit mobile version