कांग्रेस भरवा रही नारी न्याय गारंटी फार्म, सीएम बोले- एक नहीं पांच लाख दे, जनता देगी बीजेपी को वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, 7 मई को पहले चरण की वोटिंग होनी है। बीजेपी की महतारी वंदन योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है और उसका फार्म भी भरवाना शुरू कर दिया है

वीओ- शनिवार को बूथ विजय अभियान के कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। कांग्रेस हमेशा ख्याली पुलाव पकाती रहती है और जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में जनता का कांग्रेस से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। कांग्रेस चाहे एक लाख दें या 5 लाख देने की बात कहें। जनता अब विश्वास नहीं करने वाली है और भाजपा सभी 11 सीटें जीतने वाली है। बूथ विजय अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय अभियान का शुभारंभ हो रहा है।

Exit mobile version