Protest: बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान, इधर कांग्रेस ने किया सांकेतिक चक्काजाम

ललित सिंह ठाकुर@राजनादगांव। (Protest) लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम सहित महंगाई के मुद्दे पर आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सांकेतिक चक्काजाम किया गया।
(Protest)राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, आंदोलन , रैली की जा रही है। चरणबद्ध तरीके से महंगाई कम करने के लिए किये रहे प्रदर्शन के तहत आज राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर के पार्री नाला के समीप सांकेतिक चक्काजाम किया गया। (Protest)इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। पेट्रोल डीजल के दाम काफी बढ़ा दिए गए हैं। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जगाने के लिए 5 मिनट का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
कोरोना काल के बीच लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से आम जनता परेशान है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनहित को लेकर महंगाई के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। अपने प्रदर्शन के दौरान आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर 5 मिनट के लिए सांकेतिक चक्काजाम किया और सड़क पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान वहां पर महापौर हेमा देशमुख भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुई और केंद्र की मोदी सरकार को जनविरोधी सरकार बताया।