108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए सीएम

गुड्‌डू यादव@मुंगेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली प्रवास के दौरान ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान विश्व प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की। तो वही मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुंगेली जिले में 108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसमें आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशिल्या की धरती है। भगवान राम हमारे भांचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को जब नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई,… तो सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। संत समागम में साध्वी ऋतम्बरा , राजीव लोचन दास महाराज, साध्वी पुष्पांजली , शैलेषानंद महाराज सहित देश के विख्यात संत शामिल हुए…

108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए सीएम मुंगेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली प्रवास के दौरान ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान विश्व प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की। तो वही मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुंगेली जिले में 108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसमें आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशिल्या की धरती है। भगवान राम हमारे भांचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को जब नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई,… तो सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। संत समागम में साध्वी ऋतम्बरा , राजीव लोचन दास महाराज, साध्वी पुष्पांजली , शैलेषानंद महाराज सहित देश के विख्यात संत शामिल हुए…

Exit mobile version