छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रामायण महोत्सव में होंगे शामिल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 359.83 करोड़ रूपए की लागत के 325 विकास कार्यों की देंगे सौगात, 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा में मवई नदी के तट पर सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां श्री सीतामढ़ी मंदिर परिसर हरचौका में आयोजित रामायण महोत्सव में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल इस कार्यक्रम के दौरान जिले को 359 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 325 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

सीएम  बघेल इन कार्यों में से 156 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण तथा 203 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत के 165 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं। मुख्यमंत्री यहां भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा, रामायण व्याख्या केन्द्र, कैफेटेरिया, सियाराम कुटीर, पर्यटक सूचना केन्द्र, नदी तट एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक और सामग्री का वितरण करेंगे।

Related Articles

Back to top button