विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार जी का संपूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में प्रशासनिक दक्षता, संगठन क्षमता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देकर लोगों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु राम से प्रार्थना की कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।





