रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक हलचल एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव मुकेश बंसल को उनके सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
उनकी जगह यह जिम्मेदारी अब आईएएस रजत कुमार को सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, मुकेश बंसल के पास वित्त विभाग, वाणिज्य कर एवं आबकारी विभाग, और मुख्यमंत्री के सचिव पद की जिम्मेदारी पूर्ववत बनी रहेगी।
वहीं, आईएएस रजत कुमार के पास पहले से ही वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम विभाग, और रेल परियोजना विभाग का प्रभार था। अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।