देश - विदेश

Corona Effect: देशभर में फिर कोरोना का कहर, आज इन राज्यों में सख्ती, कहां-कहां लगा लॉकडाउन

नई दिल्ली। (Corona Effect) देश में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मार्च के महीने में दोगुने से अधिक मरीज देश में सामने आ रहे हैं। वहीं पूरे भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है। इसके बावजूद मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बात करें महाराष्ट्र की तो वहां सबसे अधिक कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। (Corona Effect) जिसके बाद से महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। (Corona Effect) महाराष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश, पंजाब और बाकी राज्यों की सरकारों ने अपने राज्यों में सख्ती बढ़ा दी है।

गुजरात में लॉकडाउन

गुजरात में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने चार शहरों में लॉकडाउन का एलान किया। यह नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से 31 मार्च तक अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में  रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। पहले नाइट कर्फ्यू का समय रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक था। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। वहीं इसी के साथ गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच अगले तीन टी 20 मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे।

पंजाब में स्कूल बंद

पंजाब में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है, जिसको देखते हुए चार और जिलों में नाइट कर्फ्यू और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। जिसमें लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर,कपूरथला और होशियारपुर शामिल है। जहां रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। शिक्षामंत्री ने बताया कि इस दौरान शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और अगर किसी बच्चे को शिक्षक की मदद की जरूरत होगी तो वह स्कूल आ सकता है।

यूपी में कड़ी सख्ती

कोरोना को लेकर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच की संख्या बढ़ा दी गई है और अभी लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है। वहीं होली के त्योहार के समय बाहर से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर  टेस्टिंग की जाएगी।

नागपुर में लॉकडाउन

महाराष्ट्र के नागपुर में कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक रहेगा इस दौरान लोगों से परहेज करने को कहा गया है। और बिना मास्क पहनने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा ऐसा न होने पर वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button