Chhattisgarh: विधानसभा अध्यक्ष ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कही ये बात

रायपुर। (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पंहुचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।

Chhattisgarh: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 267 अधिकारी और कर्मचारियों सीधे हो सकते है बर्खास्त, जानिए क्या है वजह

(Chhattisgarh) डॉ. महंत ने “गोवर्धन पूजा” को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि – पशुधन हमारी कृषि का आधार है इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे।

Raipur: टूरिज्म बोर्ड के जीएम सस्पेंड, रानू सिंह ने संस्पेंशन आर्डर किया जारी, 12 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

(Chhattisgarh) डॉ. महंत ने कहा कि दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर हो । डॉ. महंत ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि – छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये।

Exit mobile version