छत्तीसगढ़
डीएव्हीं स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ धरने पर बैठे पार्षद, लगाया गंभीर आरोप

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। डीएव्हीं स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ पार्षद धरने पर बैठे है। उन्होंने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाया है। दीपका क्षेत्र में संचालित डीएव्हीं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 के पार्षद अनूप यादव ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षद ने प्राचार्य पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खुद के साथ बुरा बर्ताव करते हुए धरना प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है।
पार्षद अनूप यादव का आरोप है,कि प्राचार्य द्वारा स्कूल में एडमिशन देने के मामले में भारी धांधली की जा रही है। उच्चतम अंक वाले छात्रों के स्थान पर न्यूनतम अंक वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। इतना ही नहीं सवाल पूछे जाने पर प्राचार्य के द्वारा बुरा बर्ताव किया गया और स्कूल से निकाल दिया गया।