Chhattisgarh

आधार सेवाओं में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आधार सेवाओं में बेहतरीन काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। खास तौर पर 18 साल से कम उम्र के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट में राज्य ने शानदार प्रदर्शन किया है।

यह सम्मान नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित “आधार संवाद” कार्यक्रम में दिया गया। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में यह पुरस्कार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से छत्तीसगढ़ को मिला।छत्तीसगढ़ सदन के मनीष जोशी ने राज्य की ओर से सम्मान प्राप्त किया। राज्य में आधार सेवाओं को बेहतर बनाने में चिप्स (CHiPS) की बड़ी भूमिका रही है।

इस वजह से मिली उपलब्धि

5 से 7 और 15 से 17 वर्ष के बच्चों के आधार बायोमैट्रिक अपडेट में किया गया बेहतरीन काम। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 944 विशेष आधार शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 38,762 नागरिकों का आधार पंजीयन और सुधार हुआ। चिप्स के सीईओ प्रभात मलिक ने बताया कि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों में भी ये सेवाएं पहुंचाई गईं, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को आधार से जोड़ा जा सका।

Related Articles

Back to top button