छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बयान, कांग्रेस को बताया आतंकी संगठन, कहा- कांग्रेस आतंकवादी संगठन की तरह देश में कर रही काम

रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस को आतंकी संगठन करार दिया। आगे कहा कि आतंकी संगठन से किसी को भी खतरा हो सकता है। देश मे कांग्रेस आतंकवादी संगठन की तरह काम कर रहा। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बयान आयकर के नोटिस में क्या है। नोटिस में क्या कहा गया है कांग्रेस उसको नहीं बताती। कांग्रेस अपने आप को विक्टिम साबित करना चाहती है। कानून सबके लिए बराबर है।

बीजेपी के बूथ विजय अभियान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि सभी गांव में झंडा लगाया जाएगा। सब तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। तीन गांव के कार्यक्रमों में शामिल होना है।

कांग्रेस पार्टी 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा करने वाले बयान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि 1990 से रिकॉर्ड देख लीजिए कांग्रेस का दावा का पता चल जायेगा। कांग्रेस का काम कहना है करना नहीं है। कांग्रेस पूरी तरीके से हार रही है। कांग्रेस में कोई लीडर नहीं दिख रहा है जो बैठक करें रणनीति बनाएं।

Related Articles

Back to top button