देश - विदेश

पीएम मोदी के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोरोना पॉजिटिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। राष्ट्रीय राजधानी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक से पहले सुक्खू ने रविवार को कोविड-19 संक्रमण के लिए टेस्ट कराया था। अब उनके सभी कार्यक्रमों को पुनर्निर्धारित किया जाएगा। हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बने। वहीं मौजूदा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री बने. शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे शिमला के रिज मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें कांग्रेस आलाकमान के तमाम शीर्ष नेताओं ने शिरकत की थी. 

Related Articles

Back to top button