Chhattisgarh: पंडरिया में बीजेपी ने किया पुतला दहन, परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

पंडरिया। (Chhattisgarh) आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आवाहन व हमारे भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया के द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया। (Chhattisgarh) पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु मंडल स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया।
(Chhattisgarh) जिसमें प्रमुख रुप से हमारे भाजपा प्रदेश मंत्री भैया विजय शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भैया कैलाश चंद्रवंशी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्र कुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, जनपद उपाध्यक्ष तुलसी कश्यप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, हमारे वरिष्ठ खेम सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर तिवारी साहू एवं सभी युवा कार्यकर्ता व ॉकार्यकर्ता उपस्थित रहे।