Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Chhattisgarhक्राईम

Chhattisgarh: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से अगवा नाबालिग मिली मुंबई में… 9 महीने बाद पुलिस ने किया बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

बिलासपुर/पेंड्रा। (Chhattisgarh) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से 9 महीने पहले अगवा 15 साल की नाबालिग को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। एक युवक के द्वारा उसे अगवा किया गया। इसके बाद लगातार शारीरिक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लेकर आई। जिसे कोर्ट में पेश किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, (Chhattisgarh) गौरेला क्षेत्र निवासी 15 साल की लड़की 2 दिसंबर 2020 को घर से शाम करीब 7 बजे पड़ोसी युवक की शादी में जाने की बात कहकर निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वापस नहीं लौटी। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 4 दिसंबर को परिजनों ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी। इसमें परिजनों ने सेमरा गांव के जावेद खान (25) पर लड़की को अगवा करने का संदेह जताया था। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की।

Ambikapur: उल्टी दस्त से पिता पुत्री की मौत, मृतक की पत्नी और 4 माह का पोता भी है पीड़ित, इलाज जारी

(Chhattisgarh) पुलिस ने पहले संदेही के मोबाइल नंबर के आधार पर उसे ट्रेस किया तो पता चला कि वह मुंबई में है। टीम उसे पकड़ने के लिए भेजी गई। इससे पहले कि पुलिस उसे दबोच पाती, आरोपी को भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को उसकी लोकेशन फिर ट्रेस हो गई।

पुलिस ने दोबारा आरोपी जावेद के ठिकाने पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं से लड़की भी बरामद हो गई है। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि वहां ले जाकर जावेद ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस GPM पहुंची है। जहां पर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button