ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

10 IAS अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव: पद्मिनी भोई CGMSC से हटीं, रवि मित्तल बने संयुक्त सचिव, पढ़े आदेश की कॉपी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को 10 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रवि मित्तल को अहम दायित्व

सीपीआर रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें आयुक्त जनसंपर्क और संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

CGMSC से हटाई गईं पद्मिनी भोई

CGMSC के प्रबंध संचालक पद से पद्मिनी भोई साहू को हटाया गया है। उनकी जगह रितेश कुमार अग्रवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पद्मिनी को संचालक, कोष एवं लेखा का प्रभार सौंपा गया है।

ग्रामीण आजीविका मिशन में बड़ा बदलाव

अश्वनी देवांगन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का नया मिशन संचालक बनाया गया है। वहीं जयश्री जैन को इस मिशन से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

अविनाश चम्पावत को दोहरा प्रभार
अविनाश चम्पावत को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल शासन स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़े आदेश की कॉपी

Related Articles

Back to top button