Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Corona Update: पिछले 24 घंटे में 3963 नए केस, 7 मरीजों ने तोड़ा दम, जानिए बाकी जिलों का हाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 3963 नए मरीज सामने आए  है। वहीं 3303  मरीजों को ठीक होने के बाद  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 7  मरीजों  ने दम तोड़ दिया है । 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 511, राजनांदगांव से 200,  बालोद से 61, बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 65,  रायपुर से 1265, धमतरी से 45,  बलौदाबाजार से 21,  महासमुंद से 22, गरियाबंद  से 7, बिलासपुर से 301,  रायगढ़ से 293, कोरबा से 328,  जांजगीर-चांपा से 166,  मुंगेली से 16,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 36,  सरगुजा से 137,  कोरिया से 34, सूरजपुर से 39,  बलरामपुर से 61, जशपुर से 173, बस्तर  से 21, कोंडागांव से 65,  दंतेवाड़ा से 20, सुकमा से 24,  कांकेर से 73, नारायणपुर 17,  बीजापुर से 3  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 59 हजार 716  हो गई है , जिसमें से 32792  एक्टिव मामला है।  वहीं  10 लाख 13  हजार 270  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13654  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button