ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़
रायपुर में चंगाई सभा का आयोजन, हिंदू संगठन के विरोध के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में स्थित डिवाईन कैफे को किराए में लेकर चंगाई सभा में धर्मांतरण और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर जमकर बवाल हुआ।
दावा है कि चंगाई सभा में ईसाई समुदाय के लोगों ने यीशू को भगवान से बडा बताया और प्रायवेट नौकरी दिलाने का वादा करके ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा।
सभा में बैठे हिंदू संगठन के सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपियों ने विवाद किया। हिंदू संगठन के सदस्यों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा सैफीन, आमीन, उदय और श्रीकांत बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।





