StateNewsदेश - विदेश

सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस की जांच CBI को, 3 आरोपी 13 दिन की पुलिस रिमांड पर

दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी।

CBI ने केस अपने हाथ में लेते ही 7 मेंबर्स की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। टीम की अगुआई DIG रैंक के अधिकारी करेंगे।

इस केस में अब तक बिहार और यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को तीनों को नॉर्थ 24 परगना के बारासात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

बंगाल चुनाव नतीजों के दो दिन बाद, 6 मई को नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में 42 साल के चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने उनकी कार रोककर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें उन्हें सीने और पेट में तीन गोलियां लगीं।

42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ की 6 मई को नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो कार को रोककर करीब 6 से 10 राउंड फायरिंग की थी।

गोली चंद्रनाथ के सीने और पेट में लगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस वारदात में कम से कम 8 लोग शामिल थे और कई दिनों तक रेकी की गई थी।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले बाली टोल प्लाजा पर UPI से पेमेंट किया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस अब CCTV फुटेज और वाहन की तस्वीरों से आरोपियों की पहचान मैच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक कार और बाइक भी बरामद की है। दोनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और कार के चेसिस व इंजन नंबर मिटाए गए थे।

शुरुआती जांच में प्रोफेशनल शूटर और सुपारी किलिंग की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि हत्या में ग्लॉक 47X जैसी आधुनिक पिस्टल का इस्तेमाल हुआ, जो आम अपराधियों के पास नहीं होती।

Related Articles

Back to top button