Uncategorized
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो वाहन हादसे का शिकार, कार्यकर्ताओं को आई हल्की चोटें

कवर्धा। राहुल गांधी की सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने से बोलरो वाहन सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। इस हादसे में कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई है। रायपुर जबलपुर NH 30 पिपरिया थाना के ग्राम पालीगुड़ा मोड़ पास की घटना हैं
जानकारी के मुताबिक बोलेरो में 8 से 9 कार्यकर्ता सवार थे। जो कि राहुल गांधी की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बता दे कि राहुल गांधी आज रायपुर में युवा मितान सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जा रहे थे।