ग्रामीण और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष, कई पुलिसकर्मी घायल, तीर धनुष, गुलेल और पत्थर से हमला

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। ग्रामीण और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हो गया है। टीआई,एसआई, प्रधान आरक्षक, कोटवार सहित 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। तीर धनुष, गुलेल और पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को तीर धनुष लगा है। बता दे कि परसा कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध किया जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में पेड़ो की कटाई का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। ग्राम परसा पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस फोर्स लगाकर की पेड़ो की कटाई की जा रही है।

Exit mobile version