Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह मामला, मुख्यमंत्री निवास में चल रही कैबिनेट की बैठक, सिंहदेव नहीं है मौजूद, हो सकता है निर्णायक फैसला

रायपुर। (Chhattisgarh) कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा टीएस सिंहदेव पर लगाए गए आरोपों के बाद राजनीति गहमागहमी बढ़ी है। सदन में गृहमंत्री के जवाब और विपक्ष के हंगामे के बाद से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर निकल गए। बृहस्पति सिंह मामले में उपजे विवाद के बाद सिंहदेव के तेवर नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं।
(Chhattisgarh) इधर मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक चल रही है। बैठक में सिंहदेव मौजूद नहीं है। कयास लगाए जा रहे है कि बृहस्पति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर आज बैठक में चर्चा हो सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री विधानसभा में इस मेंटर में पहले भी चर्चा कर चुके हैं, यह मंत्रियों के साथ उनकी दूसरी बैठक हैं।
गौरतलब है कि (Chhattisgarh) कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन में जवाब किया था. उस जवाब के टीएस सिंहदेव नाराज हो गए। सदन छोड़कर बाहर चले गए। जाते-जाते उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनके बारे में स्थिति साफ नहीं कर देती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने योग्य नहीं मानते। सिंहदेव के इस रूख के बाद अचानक से राजनीति गरम हो गयी।