सरगुजा-अंबिकापुर
BJP का विरोध प्रदर्शन, मांगों को नहीं मानने पर दे डाली ये चेतावनी

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (BJP) प्रदेशभर में भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में अम्बिकापुर के घड़ी चौक में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
(BJP)इधर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य अनिल सिंह मेजर ने बताया कि प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है .जो किसानों को धान खरीदी में हो रही परेशानी और गिरदावरी में रकबे को घटा कर किसानों को चिन्ता में डाल दिया है, (BJP)और कई किसानों ने अबतक धान भी नही बेच सके हैं.
साथ ही कहा कि धान खरीदी की तारीख को बढ़ाया जाए. भाजपा विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. आने वाले समय में मांगो को नहीं सुना जाएगा तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।