Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, होम आइसोलेट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैंने शुरुआती लक्षण दिखाने के बाद अपना कोविड परीक्षण करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अब ठीक महसूस कर रहा हूं। भाजपा नेता ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वहीं संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

बता दें कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में 24 घंटों के भीतर कोरोनावायरस के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13.29 प्रतिशत हो गई।

Related Articles

Back to top button