BJP विधायक अजय चंद्राकर ने शिक्षक ,सहायक शिक्षक , व्याख्याता भर्ती का मामला उठाया, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब-दस्तावेज सत्यापन हो चुका हैं पूरा, बाकी पर प्रक्रिया जारी

रायपुर। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने शिक्षक , सहायक शिक्षक , व्याख्याता भर्ती का मामला उठाया है। पूछा कितनी भर्ती हुई ? कितनी भर्ती बची है ? चयनितों की सूची कब कब जारी हुई ? अतिथियों की संख्या कितनी है इनका नियमितीकरण के लिए क्या प्लान है ? और कब तक नियमितीकरण होगा ?
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रीम साय सिंह टेकाम का जवाब सामने आया है। 14580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में व्याख्याता – 2548 , शिक्षक 2814 , सहायक शिक्षक 2209 पदों पर भर्ती पूर्ण हुई है। व्याख्याता संवर्ग में- 629,शिक्षक संवर्ग में – 3083
सहायक शिखक – 3297 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। व्याख्याता संवर्ग में 6130 , शिक्षक संवर्ग में 7296 , सहायक शिक्षक 4268 पदों पर शिक्षकों का दस्तावेज सत्यापन पूरा हो चुका है। बाकी पर प्रक्रिया चल रही है.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बची हुई भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर पाने की समय सीमा बताना संभव नहीं है। प्रदेश में 2020 से 6 दिसंबर 2021 तक अतिथि शिक्षकों की संख्या है 1735 हैं. जिनके नियमितीकरण का समय सीमा बता पाना संभव नहीं हैं.
…
…
चल रही प्रक्रिया ,
….