ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

बीजेपी नेता अमर सुल्तानिया पर अवैध मिट्टी उत्खनन का आरोप, ग्रामीणों ने लगाया धमकाने का आरोप

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में बीजेपी नेता अमर सुल्तानिया पर अवैध मिट्टी उत्खनन के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मुढपार अकलतरा स्थित रामसागर डेम से लंबे समय से रात के वक्त चैन माउंटेन मशीन और तीन हाईवा वाहनों की मदद से मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे उत्खनन से रामसागर डेम और आसपास की सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की शिकायत जनवरी महीने में भी प्रशासन से की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अवैध उत्खनन का काम लगातार जारी रहा। मामले को लेकर गांव में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

अब ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके की राजनीति भी गरमा गई है और विपक्षी दल भी सरकार को घेरने में जुट गए हैं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस और प्रशासन वायरल वीडियो की जांच के साथ अवैध उत्खनन के आरोपों की पड़ताल में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button