मध्यप्रदेशराजनीति

एमपी चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री..CM और दिग्विजय सिंह के बीच छिड़ा ट्विवर वार

भोपाल। चुनावी सरगर्मी में पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया जिसे लेकर भाजपा ये दावा कर रही है कि उन्होंने पाकिस्तान की एक लड़की का ट्वीट किया है। अब दिग्विजय सिंह के गलत ट्वीट को लेकर भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किजा जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की गरीबी पर कॉमेंट करती लड़की को भारत का बता दिया था। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम किसी से छुपा नहीं है, ये सब जानते हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें एक छोटी सी लड़की गरीबी का हाल बता रही है। दिग्विजय सिंह ने लिखा इस नन्हीं बच्ची से सुनें इस देश में गरीब के हालत जो मोदी और अमित शाह समझ नहीं पा रहे हैं।

आप भी गजब करते है ंराजा साहेब-बोले शिवराज
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट का जब शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय की तरफ से पड़ताल की गई तो पता लगा यह ट्वीट पाकिस्तान का है। लिहाजा इसपर पलटवार करते हुए शिवराज सिंह ने ट्वीट किया कि राजा साहब आप भी गज़ब करते हैं। आपका पाकिस्तान प्रेम तो जगजाहिर है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है और कह रही है, चुनाव हो और भाजपा पाकिस्तान को बीच में ना लाये ऐसा हो नहीं सकता।

Related Articles

Back to top button