सरगुजा-अंबिकापुर

Video: स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंचे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, जानिए क्यों

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तले सरगुजा संभाग के एक हजार से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के घेराव करने पहुंचे। जहां इन कर्मचारियों की मांग थी कि प्रदेश सरकार ने घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने अब तक नियमितीकरण नहीं किया है। वही उच्च अधिकारियों द्वारा आए दिन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को छटनी कर हटाया जा रहा है। जिसको लेकर मंत्री से इसकी शिकायत भी की है।

CG: विश्व वानिकी दिवस : मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल को बचाने की अपील की

वही स्वास्थ्य मंत्री का बंगला घेराव करने पहुँचे कर्मचारियों से मंत्री ने फोन पर बात कर कहा कि नियमितीकरण इस समय नही हो सकता है। दूसरी ओर जो उच्च अधिकारियों द्वारा छटनी किया जा रहा होगा। इसकी जांच कर कारवाई की जाएगी। इधर कर्मचारियों ने मांगे नही पूरी होने पर आने वाले समय मे फिर से उग्र आंदोलन करने के बात कही है।

Related Articles

Back to top button