Bilaspur: पंकज डाहीरे बने मस्तूरी के नए एसडीएम, मोनिका वर्मा बनी बिलासपुर की सिटी मजिस्ट्रेट

 

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (Bilaspur) कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने सोमवार को नए सिरे से डिप्टी कलेक्टरों के कार्य का विभाजन किया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर पंकज डाहीरे को मस्तूरी का एसडीएम बनाया गया। वही मस्तूरी का प्रभार संभाल रही मोनिका वर्मा को बिलासपुर सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में पद स्थापित किया गया है।

(Bilaspur) इसके अलावा बिलासपुर के अन्य डिप्टी कलेक्टर के कार्यों का विभाजन भी किया गया है। डिप्टी कलेक्टर अवध राम टंडन को सिटी मजिस्ट्रेट सिविल लाइन, अमित गुप्ता को प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी  बनाया गया है। 

(Bilaspur) डिप्टी कलेक्टर मनोज केसरिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए भू अभिलेख शाखा, भू बंटन, भू अर्जन और राहत शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही बिलासपुर एसडीएम देवेंद्र पटेल को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Marwahi By Election: मरवाही विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर केके ध्रुव ने घर-घर दी दस्तक, मतदाताओं से मांगा समर्थन

Exit mobile version