Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

Bilaspur : गोधन न्याय योजना – वर्मी खाद की डिमांड बढ़ी : जुहली गोठान में हाथो-हाथ बिक रही खाद

बिलासपुर(Bilaspur) गोधन न्याय योजना से जुड़कर वर्मी कम्पोस्ट खाद बना रही ग्राम जुहली के महिलाओं के लिए यह कार्य आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हुआ है। इनके द्वारा बनाये जा रहे वर्मी खाद की बहुत डिमांड है और खाद की बिक्री हाथों-हाथ हो रही है। किसानों के साथ-साथ वन विभाग, कृषि और उद्यानिकी विभाग भी इस खाद को खरीद रहे हैं। अभी गौठान में उत्पादित 380 किवंटल वर्मी खाद जिसका मूल्य 3 लाख 80 हजार रूपए है का विक्रय किया जा चुका है। जिसके लाभांश की राशि इन महिलाओं के खाते में आने वाली है।

Ambikapur: डूबी रकम मिलने की आशा, 31 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन, कलेक्टन ने जारी किए थे निर्देश

जिले के (Bilaspur) मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम जुहली के गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 900 किवंटल से अधिक गोबर खरीदी कि गई है। गोठान में दो महिला स्वसहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन का कार्य कर रही हैं। जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह और जय बूढ़ादेव स्व सहायता समूह को इससे रोजगार मिल रहा है। शुरूआत में महिलाएं खाद बनाकर स्वयं बिक्री करती थी। उन्होंने 154 क्विंटल वर्मी खाद बनाकर उससे अच्छी आमदनी प्राप्त की। शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत् उन्हें गौठान समिति से गोबर प्राप्त होता है। जिसका वे खाद बनाती है और खाद की बिक्री समिति के माध्यम से हो रही है।

Chhattisgarh: निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के गृहग्राम पहुंची पुलिस, मगर नाकामी लगी हाथ, गिरफ्तारी को लेकर कई राज्यों में दबिश दे चुकी है पुलिस

 (Bilaspur) जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती इंद्राबाई पोर्ते ने बताया कि गौठान में दोनों समूहों की महिलाओं ने मिलकर एसएचजी शेड का निर्माण भी किया है। यह शेड मनरेगा से स्वीकृत किया गया था। शेड के लिए निर्माण सामग्री लाने से लेकर निर्माण कार्य भी खुद महिलाओं ने ही किया। शेड बनने के बाद उन्हें वर्मी खाद उत्पादन के लिए गौठान में स्थायी जगह उपलब्ध हो गई है। खाद छानने के लिए उन्होंने खुद की राशि लगाकर मशीन भी खरीदी है। खाद निर्माण का प्रशिक्षण क्षेत्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से मिला था। महिलाओं ने बताया कि पहले वे अपने दैनिक जरूरत के खर्चाें के लिए अपने पति के ऊपर निर्भर रहती थी। लेकिन अब उनमें आत्मविश्वास आ गया है। गोधन न्याय योजना ने उनकी दूसरो के ऊपर आर्थिक निर्भरता को समाप्त कर दिया है।

Related Articles

Back to top button