छत्तीसगढ़
Bijapur: नक्सलियों ने मुठभेड़ के बाद जवान की तस्वीर भेज बताया….सुरक्षित है जवान

रायपुर। (Bijapur) बीजापुर जिले के तर्रेम जंगलों में हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गये। जबकि 30 से अधिक जवान घायल है। इस बीच एक जवान के लापता होने की खबर थी। जिनको खोजने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिग अभियान चलाया गया। (Bijapur)लेकिन नक्सली नेता के फोन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
(Bijapur)बीते मंगलवार को पत्र जारी कर नक्सलियों ने हमले की जिम्मेदारी के साथ अपने 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर की पुष्टि की। साथ ही जवान को छोड़ने के लिए सरकार के साथ मध्यस्थता की बात नक्सलियों ने पत्र में कहा है। इसी बीच नक्सलियों ने लापता जवान की तस्वीर साझा की है। राकेश मनहर सिंह के सुरक्षित होने की जानकारी नक्सलियों ने दी है।