Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रायपुर

Raipur: बीते कई वर्षों से बारिश के मौसम में समता कॉलोनी,चौबे कॉलोनीवासियों की होगी परेशानी दूर, घरों में घुसने की समस्या से क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत, जानिए कैसे

रायपुर। (Raipur) बीते कई वर्षों से समता कॉलोनी-चौबे कॉलोनी मुख्य मार्ग पर बारिश के दिनों में नाली का गंदा,बदबूदार पानी घुसने की समस्या के निराकरण हेतु आज ज़ोन कमिश्नर एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण हेतु निर्देशित किया। (Raipur)  आगामी दिनों में अग्रसेन चौक से गीता नगर और अग्रसेन चौक से तेलघानी नाका चौक सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण किया जाएगा।

(Raipur) बारिश के दिनों में समता कॉलोनी,चौबे कॉलोनी के मुख्य मार्ग की नालियों का गंदा पानी सड़क से होकर घरों के अंदर घुसने की शिकायत पर रायपुर पश्चिम विधानसभा के समता कॉलोनी मुख्य मार्ग का संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। विधायक के साथ ज़ोन कमिश्नर एवं सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्थिति का जायजा लेकर विधायक विकास उपाध्याय जी ने अग्रसेन चौक से गीता नगर और अग्रसेन चौक से तेलघानी नाका चौक तक सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण हेतु ज़ोन कमिश्नर एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया की बारिश के मौसम में बीते कई वर्षों से घरों में नाली का गंदा और बदबूदार पानी अंदर घुसने की शिकायत आती रही हैं।

समता कॉलोनी और चौबे कॉलोनी के स्थानीय जनता द्वारा की जा रही हैं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए आज नगर निगम के ज़ोन कमिश्नर औऱ सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर नाली एवं सड़क निर्माण हेतु निर्देशित किया। सड़क एवं नाली निर्माण हो जाने क्षेत्रीय जनता को बारिश के दिनों में राहत मिलेगी और बीमारियों का खतरा भी दूर रहेगा,साथ ही सड़क निर्माण होने आम जनता सुगमता के साथ अपना सफर कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button