सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पांच विदेशी आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर 

और अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. कश्मीर पुलिस के ADGP ने बताया कि सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया. उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान फिलहाल जारी है. 

अलर्ट पर हैं सुरक्षाबल

घाटी में बड़े आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आतंकी अपने मंसूबो में कामयाब न हो पाएं. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाया होने से आतंकी बेचैन हैं और यह वजह है कि वो Security Forces और गैर-स्थानीय मजदूरों को टारगेट करने की साज़िश रच रहे हैं.  खुफिया एजेंसियों ने कुछ पाकिस्तानी आतंकियों की मूवमेंट भी जम्मू कश्मीर में ट्रैक की है.

↑
Exit mobile version