
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूधाधारी मठ मदिर में छेरछेरा के पावन पर्व पर पूजा अर्चना की। छेरछेरा पर्व पर बच्चों अन्न दान किया । छेरछेरा त्यौहार पर पूर्व मुख्यमंत्री निधि प्रदेश वासियों को बधाईयां देते हुए कहा कि छेरछेरा पुन्नी के सब ला बहुत-बहुत बधाई। छेरछेरा पुन्नी म सब लईका मन घर घर जाते। अऊ जोरदार नारा लगाथे “छेरी क छेरा छेर बरतनी छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा”। इस नारों के साथ बच्चें,महिलाओं और युवाओं की टीम छेरछेरा पर्व मनाने निकलती हैं। बहुत प्रकार के आयोजन होते हैं। किसान फसल इकट्ठा कर लेता है और समाज के सभी वर्गों को वितरित भी करते हैं। मुक्त हाथ से दान भी करते हैं। यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है छत्तीसगढ़ में आगे भी चलती रहेगी। मतदाता दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता को संदेश दिया। अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपके एक मत से आपका भविष्य तय होता है। पूरे प्रदेश और देश का भविष्य तय होता है। भावनात्मक या नफरत का व्यवहार लेकर के नहीं बल्कि अपने परिवार,समाज,प्रदेश और देश के उन्नति के लिए इसका उपयोग करें।
कवर्धा हत्याकांड के आरोपी के घर पर चले बुलडोजर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि न्यायालय,कार्यपालिका और विधायिका संविधान में तीन व्यवस्थाएं हैं। विधायिका को कार्यपालिका पर और कार्यपालिका को न्यायपालिका पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यदि कोई अपराध घटित होता है तो पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है उसे गिरफ्तार करें।
उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जो संविधान में आईपीसी में या किसी में जो धाराएं हैं उस पर लगाए। फैसला करने का काम न्यायालय का है।
धान खरीदी के 130 लाख मिट्रिक टन के लक्ष्य पूर्ण होने बघेल का बयान सामने आया है। अभी तीन-चार दिन बचे हैं। किसानो का रजिस्ट्रेशन तो ज्यादा हुआ है धान कम बेचे हैं। तो किसान यदि धान नहीं बेच पाए हैं तो स्थिति देखनी पड़ेगी। तिथि बढ़ानी चाहिए यदि किसान धान नहीं बेच पाए हैं।