Bhilai: नगर निगम भिलाई चरोदा का बजट सदन में पेश, पिछले वित्तीय वर्ष से 5 गुना ज्यादा, 256.88 करोड़ रुपयों का प्रावधान

अनिल गुप्ता@भिलाई। नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट सदन में पेश किया। बजट में दो सौ सन्तावन दशमलव 13 करोड़ रुपयों बीके आय का अनुमान रखा गया है। जो की पिछले वित्तीय वर्ष से 5 गुना ज्यादा है। वही व्यय के लिए 256. 88 करोड़ रुपयों का प्रावधान रखा गया हैं।
नगर निगम भिलाई चरौदा के 40 वार्डो के समुचित विकास को लेकर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने आज सदन में जैसे ही अपना बजट प्रस्तुत किया। विपक्षी दल के पार्षदों ने वैसे ही हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन महापौर करीब आधे घन्टे तक अपना बजट भाषण शोर शराबे के बाद भी पढ़ते रहे। इसी बीच विपक्षी पार्षदो ने कुर्सी छोड़ सदन के नीचे बैठकर अपना विरोध करते रहे। विरोध करने वाले इन पार्षदों का कहना था,बजट से पूर्व बजट पुस्तिका पार्षदों को दी जानी थी, लेकिन जानबूझकर उन्हें अवलोकन करने नही दिया गया। ये बजट हवा हवाई है। जिसमे आम जनता के लिए कुछ भी नही है।
CG: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा छत्तीसगढ़ प्रवास पर, कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहला प्रवास
वही सभापति कृष्णा चंद्राकर का कहना था, की नियम अधिनियम में इस तरह का कोई प्रावधान नही है। सदन को सभी शांतिपूर्ण तरीके से चलाना चाहिए।
इधर निगम महापौर निर्मल कोसरे ने इस बजट को जनपक्षीय बताया है। उनका कहना है, की पिछले वर्ष जो योजनायें लागू नही हो सकी उसे इस बजट में लाया गया है। जिसमे प्रतीक्षालय, बिजली बिल भुगतान आसानी सड़को पर सोलर लाईट, श्मशान निर्माण, नगर निगम के सभी जलाशयों का सौदर्यीकरण, चौपाटी, बाजार विकास जैसे मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जनता के लिए इस बजट में कोई नये कर का भार नही दिया गया है।
निर्मल कोसरे ने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्रो को टैंकर मुक्त करने के लिए जल आवर्धन योजना फेश 2 को भी लागू करने के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर फेश 2 राज्य सरकार के सहयोग से जल्द विकसित किया जायेगा। ट्रांसपोर्ट नगर के विकसित होने के बाद नगर निगम की आय दुगनी हो जायेगी