Bhilai: अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, आपसी रंजिश में की गई थी हत्या, 4 माह पूर्व शेख मेहजूधिन का शव खेत में मिला था शव

अनिल गुप्ता@भिलाई। जिले के अमलेश्वर थाना में अंतर्गत हुये अंधे कत्ल के मामले का खुलासा दुर्ग एसपी बद्रीनारायण मीणा द्वारा कर दिया गया हैं। पत्रकारवार्ता लेकर दुर्ग एसपी ने बताया है, की चार माह पूर्व शेख मेहजूधिन की हत्या आपसी रंजिश को लेकर की गई थी। जिसके बाद उसके शव को जला कर खेत मे फेंक दिया गया था। मृतक के शव की पहचान में हुई देरी के बाद आखिरकार हत्या के तीनों आरोपियों को ग्रिफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आये ये वही आरोपी हैं। जिन्होंने 1 नवंबर की रात भिलाई 3 निवासी शेख मेहजुद्दीन की हत्या की थी। पुराने विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए मोहम्मद अशरफ, संदीप पाटिल, और राहुल चौरसिया ने मिलकर पहले उसकी गला दबाकर उसकी हत्या की थी। उसके बाद पेट्रोल डालकर उसके शव को जला दिया था। दूसरे दिन जब सुबह अमलीडीही के खेत मे जली हुई शव को पुलिस ने बरामद किया। तब मृतक की पहचान करने में भी पुलिस को कई दिन लग गये। लेकिन पुरानी भिलाई थाना में गुमइंसान की जानकारी इकठ्ठी की गई। तब पुलिस ने इस दिशा में पतासाजी शुरू किया। और उसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के पकड़ने में सफल हुई।