
आनन्द मिश्रा@बलरामपुर। जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर निवासी अशोक कुमार कुश्वाहा पिता शिवकुमार कुश्वाहा की बाइक में दो व्यक्ति सवार होकर वाड्रफनगर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। सामने से आ रही टेलर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।
ग्रामीणों के सहयोग से 108 पर कॉल कर दोनों व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत अशोक कुमार कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल व्यक्ति विक्रम पिता मोहर साय को जिला हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। अशोक कुमार कुशवाहा की मृत्यु होने से वाड्रफनगर में शोक का माहौल व्याप्त है