बालोद

Balod: सावधान! पर्यटन क्षेत्र में भालू की दस्तक से उड़ी ग्रामीणों की नींद…अब वन विभाग ने जारी किया…..

शिव जायसवाल@बालोद। (Balod) जिले से लगे भोला पठार पर्यटन क्षेत्र में भालू की आमद हुई है। जिसको लेकर आसपास के लोग काफी दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार भालू द्वारा भोला पठार मंदिर क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ ही मंदिर की सिंधी भी चढ़ी और उत्तरी गई।

आपको बता दें कि यह पर्यटन स्थल रिहायशी इलाके से लगा हुआ है।  इसके साथ ही यहां पर लोगों का आना जाना रहता है।

Gariyaband: मुखबिर से मिली सूचना,देवभोग वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों की कार्रवाई, सागौन के साथ हत्थे चढ़े 2 तस्कर

  वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क  

(Balod) वन विभाग को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई है। क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया गया है कि यदि भालू दिखे तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें। (Balod) नहीं तो वह गुस्से में आकर हमला करने की कोशिश करेगा।  इसके साथ ही किसी को भी अकेले घरों से बाहर जाने से मना किया गया है। कहीं भी आने-जाने पर झुंड बनाकर आने जाने कहा गया है।

Ambikapur: फेसबुक पर दोस्ती…फिर प्यार… घूमाने के बहाने दोस्तों के साथ मिलकर लूटी युवती की अस्मत, पढ़िए

वन्य प्राणियों के नाम रहा 2020

वर्ष 2020 बालोद जिले के लिए वन्य प्राणियों के नाम रहा शायद वन्य प्राणियों को बालोद जिले का जंगल काफी पसंद आया। वर्ष 2020 के जनवरी माह में यहां पर एक बाघ ने पूरे जिले का भ्रमण किया था। इसके साथ ही अक्टूबर में यहां हाथियों के दल ने प्रवेश किया है। जो कि अभी तक इस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। इसके बाद अब भालू की आमद क्षेत्र में दिखती नजर आ रही है।

Raipur: विरोध…विरोध….किसानों का देशव्यापी चक्का जाम, 30 से अधिक संगठन होंगे सड़कों पर

विख्यात पर्यटन स्थल है भोला पठार

बालोद जिले का यह पहला पठार विख्यात पर्यटन स्थल है। यहां पर बाहरी लोगों का आना-जाना हमेशा लगे रहता है। जिसके कारण वन विभाग की चिंता और बढ़ी हुई है। जो लोग भालू की मौजूदगी को जान रहे हैं। वे उस क्षेत्र में नहीं जाएंगे। मगर उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। उस पर्यटन स्थल में जाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए स्थानीय लोगों द्वारा सूचना भी क्षेत्र में प्रसारित की जा रही है और लगातार मुनादी कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button