कारोबारी अनवर, आईएस टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद और विकास की संपत्ति अटैच, 121करोड़ की 119 संपत्ति अटैच, ढेबर का वेलिंगटन होटल भी शामिल

रायपुर। ईडी ने दो हजार करोड़ रु शराब घोटाले वाले मामले पर कारोबारी अनवर ढेबर, आईएस अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल की संपत्ति अटैच कर दी है। 

121करोड़ की 119 संपत्ति अटैच ,14 संपत्ति आईएस अनिल टुटेजा की है। अब तक एजेंसी ने 58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। यानी अब तक 180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है जिसमें अनवर ढेबर का वेलिंगटन होटल भी शामिल है।

Exit mobile version