बीजापुर

Bijapur के दौरे पर पहुंचे अशोक जुनेजा, जिला पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से हुये रूबरू

दन्तेश्वर कुमार@बीजापुर। (Bijapur) विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान अशोक जुनेजा ने आज पामेड़ का दौरा किया। इस दौरान विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी- एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर  कमलोचन कश्यप द्वारा पामेड का दौरा करते हुये थाना पामेड के सभी सुरक्षाबल के अधिकारी एवं जवानों से रूबरू हुये। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों तथ उनके विरूद्ध किये जा रहे कार्यवाही के संबंध में DRG /STF/ CRPF/CAF के अधिकारी व जवानों से चर्चा की जाकर (Bijapur) आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किया गया।

Scam: बैंक में 60 लाख रुपए का घोटाला, अब पुलिस ने पूर्व मैनेजर और चौकीदार को किया गिरफ्तार

(Bijapur) सीआरपीएफ उप महानिरीक्षक कोमल सिंह, बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप एवं जिला पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। अंदरूनी क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के विरूद्ध चलायी जा रही नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के संबंध में चर्चा कि गई। DRG/STF/CoBRA एवं CRPF  अधिकारी व जवानों को आक्रामक अभियान हेतु दिये गये निर्देश।

Lockdown: सख्त लॉकडाउन, प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सभी के लिए कड़े नियम लागू, बेवजह बाहर निकलने वालों पर….Video

बैठक में विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान  अशोक जुनेजा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक पुलिस थाना,चौकी,कैम्प को विकसित करने का प्रयास किया जायेगा ताकि अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों का भी लाभ प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button